रायबरेली -संसदीय सीट रायबरेली से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी का दबदबा वायनाड लोकसभा सीट की ही तरह यहां भी छाया रहा। सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना में राहुल गांधी शुरुआत से ही बढ़त बनाए हुए थे देर शाम तक चले इस मतगणना में अंत में राहुल गांधी ने भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह को 390030 वोट अंतर से हराकर जीत अपनी झोली में डाल ली। इस जीत से जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दिखाई दी वहीं गांधी परिवार के राजनीतिक उत्तराधिकार पर लोगों का सकारात्मक विश्वास भी उभरकर कर सामने आया। रायबरेली जिले से संवाददाता पंकज कुमार
2,508 Less than a minute











