Lok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें
Trending

शिक्षकों का पढ़ाते हुए रिकॉर्ड होगा वीडियो

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

शिक्षकों का पढ़ाते हुए रिकॉर्ड होगा वीडियो

 

हाथरस

परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को पढ़ाते हुए शिक्षकों का वीडियो रिकॉर्ड किया जाएगा । वीडियोजिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ( डायट ) को भेजा जाएगा । डायट वीडियो के अधार पर शिक्षकों के शिक्षण कार्य का मूल्यांकन करेगा । उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा । जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के करीब 1236 परिषदीय विद्यालयों में करीब 1.23 लाख विद्यार्थी पढ़ते हैं । विभाग इन विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रयास कर रहा । है । डायट द्वारा इस वीडियो के आधार पर शिक्षकों के शिक्षण कार्य का मूल्यांकन किया जाएगा । वीडियो की गुणवत्ता के आधार पर शिक्षकों को तीन श्रेणियों उत्कृष्ट , मध्यम व सामान्य श्रेणी में विभाजित किया जाएगा । उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा । मध्यम व सामान्य श्रेणी के शिक्षकों के शिक्षण कार्य में प्रशिक्षण के माध्यम से बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा । इस संबंध में । बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाते हुए शिक्षकों का वीडियो रिकॉर्ड किया । जाएगा । यह वीडियो डायट को भेजा जाएगा ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!