फर्रुखाबाद ब्रेकिंग :–
समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र सिंह यादव पार्टी से निष्कासित
सपा नेता जितेन्द्र सिंह यादव ( सिरौली वालों ) को पार्टी से पदमुक्त करने के बाद किया गया निष्कासित।
पार्टी विरोधी गतिविधियां एवम् अनुशासनहीन के आचरण के कारण किया गया पार्टी से निष्कासित
विगत दिनों से लगातार भाजपा नेता सचिन यादव से बढ़ती नजदीकियों के कारण गिरी जितेंद्र सिंह यादव पर गाज – सूत्र
लोकसभा चुनाव के बाद अब कई और भितरघात करने वाले सपा नेताओं पर भी गिर सकती है गाज – सूत्र
चौथे चरण में 13 मई को फर्रुखाबाद लोकसभा चुनाव की वोटिंग होने के बाद सपा नेता को पदमुक्त करते हुए निष्कासन की कार्रवाई की गई
समाजवादी युवजन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फहद ने सोशल मीडिया पर पत्र जारी करके दी मामले की जानकारी










