Uncategorizedताज़ा ख़बरें

गिरवर गांव के पास भैरव बाबा मंदिर के पास अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप

गिरवर गांव के पास भैरव बाबा मंदिर के पास अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप

गिरवर गांव के पास भैरव बाबा मंदिर के पास अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप

 

 

 

राठ: मझगवां थाने के गिरवर गांव के भैरव बाबा मंदिर के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची मझगवां पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए सीएचसी के शव गृह में रखवा दिया है।

गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे मझगवां थाने के गिरवर गांव के पास भैरव बाबा मंदिर के पास एक व्यक्ति की सड़ी गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। गांव के चौकीदार ने मझगवां पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड टीम ने जांच पड़ताल की। मझगवां थानाध्यक्ष नंदलाल प्रजापति ने बताया कि अभी शव की शिनाख्त नहीं हुई है। शव पांच दिन पुराना लग रहा है। शव सड़ गया है। बदबू आ रही है। शव को शिनाख्त के लिए शव गृह में रखवा दिया है। युवक की उम्र करीब 35 वर्ष लग रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!