औराताल। लोकसभा चुनाव में व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के क्रम में शनिवार की शाम सोनहटी पुल के पास दो और चार पहिया वाहनों की तलाशी ली गई। कुल 85 वाहनों की चेकिंग की है। मजिस्ट्रेट संतोष कुमार व सब इंस्पेक्टर मोतीलाल व आरक्षी तेज बहादुर ने सोनहटी सरयु नहर पुल पर चारपहिया वाहनों की जांच की। उन लोगों के द्वारा वाहनों के नंबर, आने-जाने के प्रयोजन आदि को लिपिबद्ध किया गया। संतोष कुमार ने बताया की जांच में किसी प्रकार की कोई शिथिलता नही बरती जा रही। अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु अथवा धनराशि नहीं मिली है। मिलने पर आयोग को सूचित किया जाएगा।
2,502 Less than a minute










