हरदोई।पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को बघौली पुलिस ने जंगल में संचालित अबैध शस्त्र फैक्ट्री सहित दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियो के कब्जे से चार निर्मित तमंचे व खोखा कारतूस एवं बड़ी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद कर जेल भेजा गया। बताते चले कि बघौली थाना प्रभारी विवेक वर्मा मय पुलिस फोर्स लोकसभा चुनाव दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्तियों व वाहन चेकिंग में व्यस्त थे।उसी समय मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि इन्दुली जाने वाले मार्ग पर जंगल में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का काम चल रहा है।पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर अवैध शस्त्र बनाते दो लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चार तमंचे एवं खोखा व जिंदा कारतूस के साथ साथ अबैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए ।पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम अनिल पुत्र छुटक्के निवासी गोसवां थाना बघौली एवं गौरेलाल पुत्र नरेश पाल निवासी उमरापुर थाना बघौली बताया।एएसपी पूर्वी नृपेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियो का आपराधिक इतिहास है। गौरेलाल पर 14 एवं अनिल पर एक मुकदमा पूर्व में पंजीकृत है गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।







