BIG UPDATE:-दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणामों के मामले में KATNI जिले की बड़ी छलांग, जिला प्रदेश के टाप टेन ज़िलों में हुआ शामिल
कटनी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड भोपाल द्वारा आज बुधवार को घोषित किए गए हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूल परीक्षा के परिणामों में कटनी जिले ने पिछले साल की तुलना में बड़ी छलांग लगाया है। दसवीं की पिछले साल के परीक्षा परिणाम में कटनी जिला जहां पूरे प्रदेश में 39 वें स्थान पर रहा , वहीं आज़ घोषित परिणाम में कटनी जिले की प्रदेश की रैंकिंग में जबरदस्त सुधार हुआ है और कटनी जिला ऊंची छलांग लगाते हुए प्रदेश में 8 वें स्थान पर पहुंच गया है। इसी प्रकार बारहवीं के परीक्षा परिणाम के मामले में पिछले साल कटनी जिला प्रदेश में 50 वें पायदान पर था। जिसमें गजब का सुधार देखने को मिला और इस साल के बारहवीं के परिणाम के मामले में कटनी जिला प्रदेश में 9 वें स्थान पर पहुंच गया है।
जिले के बारहवीं के परीक्षा परिणाम में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोत्तरी
माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा 12 वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें कटनी जिले के छात्र-छात्राओं ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। जिले का इस साल का बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम पिछले साल की तुलना में दोगुने से ज्यादा रहा। परीक्षा की तैयारी के लिए कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा छात्रों के लिए तैयार करायें गये मिशन -45 आधार बुकलेट और फाइनल -30 की वजह से मिली बड़ी सफलता ।
जिले को मिली बड़ी कामयाबी
पिछले साल के परीक्षा परिणाम 35 प्रतिशत से इस साल दोगुने से ज्यादा परीक्षा परिणाम बढ़ कर 71.12 प्रतिशत रहा। इस प्रकार कटनी जिले ने बारहवीं के परीक्षा परिणाम के मामले में ऊंची छलांग लगाया है। हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में भी बड़ा सुधार. परीक्षा परिणाम घोषित होने के साथ ही कलेक्टर श्री प्रसाद , डीईओ और अन्य अधिकारियों ने एक -दूसरे को मिठाईयां खिलाकर बधाईयां और शुभकामनाएं दी। दसवीं की परीक्षा में कटनी की छात्रा रेखा रेवारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधवनगर ने प्रदेश की मेरिट सूची में दूसरा स्थान हासिल कर कटनी को गौरवान्वित किया है।
बारहवीं और दसवीं कक्षा का बेहतर परीक्षा परिणाम आने के बाद पूरा जिला मना रहा जश्न। मिशन आधार बुकलेट की सफलता से बेहतर हुये परीक्षा परिणाम के लिए कलेक्टर अवि प्रसाद को जिले भर से छात्र, पालक, अभिभावक और शिक्षकों से मिले रही बधाईयां। परीक्षा परिणाम की बेहतरी के लिए मिशन -45 और रैपिड फाइनल -30 के प्रणेता और सूत्रधार कलेक्टर श्री प्रसाद ने जिले के परीक्षा परिणाम में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोत्तरी का पूरा श्रेय शिक्षकों की अटूट मेहनत और छात्रों के परिश्रम को दिया है। मिशन आधार -45 की शुरुआत 1 दिसंबर 2023 से की गई थी। कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने स्कूल प्राचार्यों की बैठक लिया था और आधार बुकलेट की अवधारणा से अवगत कराया था। साथ ही कलेक्टर श्री प्रसाद स्वयं लगातार इसके प्रगति की निरंतर समीक्षा करते रहे और स्कूलों का नियमित भ्रमण कर शिक्षको और छात्रों का उत्साहवर्धन करते रहे।
पिछले साल बारहवीं परीक्षा के परिणाम के मामले में कटनी जिला प्रदेश में 50 वें स्थान पर था। दसवीं की पिछले साल के परीक्षा परिणाम में कटनी जिला जहां पूरे प्रदेश में 39 वें स्थान पर रहा , वहीं आज़ घोषित परिणाम में कटनी जिले की प्रदेश की रैंकिंग में जबरदस्त सुधार हुआ है और कटनी जिला ऊंची छलांग लगाते हुए प्रदेश में 8 वें स्थान पर पहुंच गया है। इसी प्रकार बारहवीं के परीक्षा परिणाम के मामले में पिछले साल कटनी जिला प्रदेश में 50 वें पायदान पर था। जिसमें गजब का सुधार देखने को मिला और इस साल के बारहवीं के परिणाम के मामले में कटनी जिला प्रदेश में 9 वें स्थान पर पहुंच गया है।
बोर्ड परीक्षा परिणामों में कटनी जिले के तीन वर्षों क्रमशः 2022,2023 और 2024 के परीक्षा परिणामों को प्रदर्शित करता तुलनात्मक विश्लेषण :-
कलेक्टर ने प्रदेश की प्रावीण्य सूची में शामिल दसवीं कक्षा की छात्रा रेखा रेवारी को मिठाई खिलाकर, पुष्प गुच्छ भेंट कर किया सम्मानित
कलेक्टर अवि प्रसाद ने प्रदेश की प्रावीण्य सूची में शामिल दसवीं कक्षा की छात्रा रेखा रेवारी को मिठाई खिलाकर, पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके माता-पिता को भी मिठाई खिलाया और पुष्पहार से स्वागत किया।
मनरेगा संविदा कर्मियों ने नियमितीकरण की मांग तेज की
16 hours ago
विश्व योग दिवस पर छायामोरे ने किया योग, बोलीं- स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण का आधार है योग।
16 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिक्षिका कोमल अशोक होतवानी जी ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश दिनांक: 21 जून 2026 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर सिंधी कॉलोनी स्थित गुरु कृपा योगा स्टूडियो की संचालिका एवं महिला पतंजलि जिला मीडिया प्रभारी सुप्रसिद्ध योग शिक्षिका कोमल अशोक होतवानी जी के सानिध्य में योग प्रशिक्षण संत निरंकारी भवन में एवं ब्रह्माकुमारी आश्रम में किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। शिविर की शुरुआत में योग शिक्षिका कोमल अशोक होतवानी जी ने उपस्थित जनसमूह को योग के महत्व को समझाते हुए कहा: ”योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का साधन नहीं है, बल्कि यह मन, आत्मा और विचारों को संतुलित करने का मार्ग है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक शांति और शारीरिक ऊर्जा बनाए रखने के लिए योग हर व्यक्ति की प्राथमिक आवश्यकता बन चुका है।” कोमल जी के कुशल मार्गदर्शन में साधकों ने विभिन्न प्राणायाम और आसनों का अभ्यास किया: शारीरिक स्वास्थ्य के लिए: ताड़ासन, वृक्षासन और सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया, जो शरीर में लचीलापन और ऊर्जा का संचार करते हैं। कोमल होतवानी द्वारा सिखाए गए बच्चो द्वारा ब्रह्माकुमारी आश्रम में प्रस्तुति दे कर मानसिक शांति के लिए: कपालभाति, अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम के माध्यम से तनाव मुक्ति के उपाय बताए गए। ध्यान (Meditation) का एक विशेष सत्र भी आयोजित किया गया, जिससे सभी प्रतिभागियों ने गहरे सुकून और सकारात्मकता का अनुभव किया। दैनिक जीवन में योग अपनाने की अपील कोमल अशोक होतवानी जी ने बताया उन्होंने पतंजलि योग विद्या पीठ हरिद्वार से योग शिक्षा प्राप्त कर पिछले 10 वर्षों से खंडवा में याेग की शिक्षा दे रही है उनके द्वारा सिखाए गए योग से महिलाओं की बड़ी से बड़ी बीमारियां जैसे थायराइड, माइग्रेन, शूगर, बीपी, गढ़िया, मोटापा पीसीओडी, स्लिपडिस्क, साइटिका, सरवाइकल, चेचक के दाग, घुटनों के दर्द, एडी दर्द, पूर्ण रूप से ठीक हुए हैं साथ ही कई महिलाए जिन्हें कई वर्षों से संतान प्राप्त नहीं हुई थी उन्हें संतान सुख की भी प्राप्ति योग द्वारा हुई कार्यक्रम के समापन पर योग शिक्षिका कोमल अशोक होतवानी जी ने सभी से अपील की कि वे केवल योग दिवस के दिन ही नहीं, बल्कि वर्ष के प्रत्येक दिन कम से कम 30 मिनट योग को जरूर दें। उन्होंने “स्वस्थ नागरिक, समृद्ध समाज” का नारा देते हुए सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। शिविर मे मीनाक्षी डोडवानी, टीना,सोनाली तायडे यशिका कामनानी, परी, महक रावतानी, भव्या गुरबख्शानी, हार्दिक,क्रिस्टी हिरानी,टीना रोहड़ा, परी श्यामनानी कृपा पलास निखिल गोस्वामी ने ,विशेष सहयोग दिया
17 hours ago
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस महासमुंद में सामूहिक योगाभ्यास प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ
17 hours ago
संक्षिप्त समाचार कर्मयुग सेवा फाउंडेशन ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस.
17 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित
18 hours ago
थाना खालवा पुलिस द्वारा नाबालिक बालिका को सकुशल आरोपी के कब्जे से दस्तयाब कर किया परिजनों के सुपुर्द।
18 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पूनमचंद गुप्ता वोकेशनल कॉलेज में हुआ भव्य योग आयोजन।
18 hours ago
*विश्व संगीत दिवस पर सद्भावना मंच का आयोजन*
19 hours ago
देश के रत्न किशोर दा को मिले भारत रत्न सम्मान, महाअभियान का शुभारंभ