जैसे ही चुनाव आते हैं तो बेतुके बयान भी सामने आते हैं, ऐसा ही एक मामला कोटा में सामने आया है, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के बड़े भाई साहब का वीडियो इन दोनों वायरल हो रहा है, कांग्रेस में शामिल होने वाले गुंजल के बारे में उन्होंने बेतुके बयान दिए हैं,
विश्व की सबसे बड़ी पार्टी ,भाजपा के भारत के प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने एक विशाल सभा में सार्वजनिक रुप से अत्यंत निर्धन “अंत्योदय ” परिवार के सदस्यों के “चरण प्रक्षालन”कर उन्हें देव तुल्य मानने का सन्देश दिया था। जिस अनुपम दृश्य को देख कर देश गर्व से फूले नहीं समाया था। कल उसी भाजपा के राजस्थान के कोटा जिले की भाजपा की जिला स्तरीय समारोह में जिला अध्यक्ष और अन्य बड़े पदाधिकारियों की उपस्थिति में भारत की लोक सभा के माननीय अध्यक्ष श्री ओम कृष्ण जी बिरला के बड़े भाई (प्रख्यात नाम छोटे भाई साहब) द्वारा विपक्ष के प्रत्याशी श्री प्रहलाद गुंजल के लिय चुनावी सभा में फटी चड्डी और टूटी साईकिल वाला कह कर अहंकार की पराकाष्ठा का परिचय दिया है।साथ ही तत्कालीन एक अत्यन्त गरीब *अंत्योदयी * व्यक्ति का उपहास कर उसका सार्वजनिक रूप से अपमान कर अपनी क्षुद्रता को भी दर्शाया है।
मैं समझता हूं इस कथन के लिय उन्हे (छोटे भाई साहब को) को सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगकर अपनी भूल सुधार करना चाहिए।
चुनाव आयोग की आचार संहिता का उलंघन होने के साथ ही विपक्ष के “कोटा लोक सभा” सीट के कांग्रेस के प्रत्याशी श्री प्रहलाद गुंजल की मान हानी का प्रकरण भी बन सकता है। अंत्योदयी व्यक्ति का उत्थान और विकास की भावना रखने वाली सर्व व्यापी सर्व स्पर्शी भाजपा के लिए प्रतिकूल प्रभाव डालने वाले इस कृत्य के लिय, भाजपा के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री सी पी जोशी साहब को भी स्व प्रेरणा से संज्ञान लेकर उचित कार्यवाही करना चाहिए। ताकि लोक सभा चुनाव में मतदाता के मन में विपरीत प्रभाव न पड़े
*सदभावना मंच में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस और फादर्स डे*
21 hours ago
उन्नत कृषक एवं सीड्स व्यवसायी महेश मालवीय का निधन, व्यापार जगत में शोक की लहर।
22 hours ago
किशोर कुमार को भारत रत्न देने की पूरे देश में उठी मांग, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री को लिखा पत्र।
22 hours ago
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रामनगर में पांच दिवसीय योग शिविर सम्पन्न।
23 hours ago
किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, प्रदेश सरकार का फूंका पुतला
23 hours ago
*खंडवा एनएसयूआई ने बेरोजगारी / पलायन की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन*
1 day ago
खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने दी शिक्षा का प्रेरक संदेश, MSW प्रथम वर्ष की परीक्षा में हुईं सम्मिलित।
1 day ago
*खंडवा पुलिस द्वारा एक सप्ताह के भीतर 08 आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट, 01आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 71 वाहन चालक के विरुद्ध, 209 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, 262 वारंट एवं 330 समन्स किये गये तामिल।*
1 day ago
गुड मॉर्निंग फिटनेस क्लब की महिलाओं ने एक साथ योग अभ्यास किया