Lok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा ख़बरेंमहासमुंद

बिहान दीदियों ने हाथों में मेहंदी से मतदान स्लोगन को लिखकर मतदान करने का दिया संदेश

बिहान दीदियों ने हाथों में मेहंदी से मतदान स्लोगन को लिखकर मतदान करने का दिया संदेश
 

महासमुंद 03 अप्रैल 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक और स्वीप कमेटी के नोडल अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एस. आलोक द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा और निर्वाचन सहभागिता कार्यक्रम अर्थात स्वीप कार्यक्रम के जरिए मतदान के प्रति जागरूकता लाने और निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित कराने के लिए जिले में गहन कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम पंचायत लभराखुर्द में बिहान दीदियों ने स्वीप गतिविधि के अंतर्गत हाथों में मेहंदी द्वारा मतदान के स्लोगन लिखकर शत-प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया। साथ ही मतदान करने की शपथ भी ली।
इसी प्रकार स्वीप नोडल अधिकारी श्रीमती बद्रिका ध्रुव द्वारा शांति नगर, बागबाहरा में मुस्कान महिला समूह के अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी यादव एवं समूह के साथियों को शत् प्रतिशत मतदान हेतु शपथ  का वाचन कराया गया। इसी तरह बागबाहरा जनपद पंचायत के सभी ग्राम पंचायतों के पंचायत भवन एवं मनरेगा मजदूरों द्वारा कार्यस्थल में ही शत प्रतिशत मतदान के लिए शपथ लेकर आम लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!