*भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी रमेश अवस्थी ने सांसद सत्यदेव पचौरी और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से की मुलाकात*
वन्दे भारत ! विनीत सिन्हा
कानपुर नगर। कानपुर भाजपा के संसदीय सीट से प्रत्याशी के एलान के बाद सांसद सत्यदेव पचौरी और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अंदरखाने से दूरी बनाई हुई थी। अंदरखाने की नाराजगी को दूर करने के लिए अब भाजपा संगठन ने जिम्मेदारी संभाली है। वहीं प्रत्याशी रमेश अवस्थी की टिकट को लेकर महाना और पचौरी गुट में दोनों ही तरफ से नाराजगी देखी जा रही थी। इसको दूर करने के लिए गुरुवार को लोकसभा प्रभारी रामशरण कटियार, लोकसभा संयोजक मणिकांत जैन, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, उत्तर जिलाध्यक्ष दीपू पांडेय के साथ रमेश अवस्थी सतीश महाना और सत्यदेव पचौरी से मिलने पहुंचे। संगठन ने वार्ता कर कहा कि प्रत्याशी के पक्ष में एकजुट होकर पार्टी उतरेगी।
*सतीश महाना ने लोकसभा चुनाव को लेकर की विस्तृत चर्चा*
भारतीय जनता पार्टी कानपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, उत्तर जिला अध्यक्ष श्री दीपू पांडेय, दक्षिण जिला अध्यक्ष श्री शिवराम सिंह और लोकसभा संयोजक
मणिकांत जैन के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बैठक कर कानपुर संसदीय क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी रमेश अवस्थी के चुनाव के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में फिर एक बार मोदी सरकार बनाने का संकल्प लिया। महाना और पचौरी से मुलाकात के बाद पूर्व विधायक प्रेमलता कटियार, जगतवीर सिंह द्रोण समेत तमाम नेताओं से मुलाकात कराई जा रही है।
*रमेश अवस्थी समझकर दूसरे का कर दिया स्वागत*
कानपुर के बीजेपी प्रत्याशी को पहचानने में कार्यकताओं ने गलती कर दी। बीजेपी के प्रत्याशी रमेश अवस्थी के स्वागत का कार्यक्रम था। कानपुर लोकसभा से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद पहली बार वह कानपुर पहुंचे। सेंट्रल स्टेशन पर शताब्दी ट्रेन के इंतजार में हजारों कार्यकर्ता उनका इंतजार कर रहे थे। लेकिन कुछ कार्यकर्ता उनको पहचानने में भूल कर बैठे और राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद को माला पहनकर उनका स्वागत करते हुए रमेश अवस्थी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे।
अवैध शराब के खिलाफ खंडवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दिन में 17 तस्कर गिरफ्तार
18 hours ago
खंडवा जेसीआई द्वारा माटी के श्री गणेश कार्यशाला का शुभारंभ – खुद सीखें, साथ ले जाएं।
18 hours ago
मंगल कलश शोभायात्रा से प्रारम्भ हुई श्रीमद् भागवत कथा।
18 hours ago
कलेक्टर ने विद्यार्थियों से कहा-बड़ी सोच और निरंतर मेहनत से हासिल करें जीवन की हर मंजिल
18 hours ago
12वीं कक्षा के 75% से अधिक अंक लाने पर छात्र-छात्राओं को लैपटॉप की राशि प्रदान की गई
18 hours ago
*लियो अर्पित बाहेती सर्वश्रेष्ठ डिस्ट्रिक्ट लियो अध्यक्ष अवार्ड से सम्मानित*
18 hours ago
छात्रों की गूंज’ रोकने की कोशिश कर रही भाजपा : प्रतिभा रघुवंशी
19 hours ago
*खण्डवा पुलिस को सायबर अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही में फिर मिली सफलता, थाना मोघटरोड़ द्वारा सायबर ठगी के आरोपी को खुरई जिला सागर से गिरफ्तार किया गया*
19 hours ago
लगातार जनसुनवाई से पुलिस के प्रति मजबूत हो रहा जनता का विश्वास
19 hours ago
अवैध शराब के खिलाफ खंडवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3000 बल्क लीटर महुआ लहान नष्ट