संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा
बंशीधर नगर से
उपायुक्त गढ़वा एवं पुलिस अधीक्षक गढ़वा, के द्वारा आज दिनांक 28.03.2024 को संयुक्त रूप से उत्तर प्रदेश अंतर्राज्यीय सीमा पर बिलासपुर तथा खोखा एवं बिहार अंतर्राज्यीय सीमा पर श्रीनगर चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया गया।”

निरीक्षण के क्रम में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को सभी वाहनों को मादक पदार्थ,बेहिसाबी धन, अवैध हथियार, अवैध शराब इत्यादि की गहनता से जाँच हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तथा मुस्तैदी से कर्तव्य का निर्वहन करने हेतु मनोबल बढ़ाया गया।









