उत्तर प्रदेशकौशाम्बी

कौशाम्बी:शादी डॉट कॉम पर ठगी करने वाले दंपत्ति गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने दोनों को धर दबोचा

कौशाम्बी : जनपद के वैश्य समाज के दो परिवारों को शादी डॉट कॉम पर शादी कराने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले वैश्य दपत्ति को यूपी एसटीएफ ने प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद एसटीएफ ने दंपत्ति की सुपुर्दगी के बाद पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी दंपत्ति को जेल भेज दिया, बतादें कि यूपी एसटीएफ टीम ने प्रयागराज के हीवेट रोड चौक के रहने वाले अश्वनी कुमार वैश्य पुत्र वीरेंद्र कुमार वैश्य को उसकी पत्नी के साथ गिरफ्तार कर लिया है, यह दंपत्ति शादी डॉट कॉम पर फर्जी आईडी बनाकर वैश्य समाज के लोगों को शादी कराने का झांसा देकर उनसे ठगी का काम करते थे, आरोपी दंपत्ति ने कौशाम्बी जिले के मंझनपुर और पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के दो परिवार को शादी कराने का झांसा देकर उनसे दस लाख से अधिक की ठगी कर चुके हैं लेकिन जब शादी नही हुई तो पीड़ित परिजनों ने अरोपियों के विरुद्ध पुलिस में शिकायत दर्ज करा दिया, शिकायत दर्ज होने के बाद से इस गैंग के कुछ लोगों को पहले ही जेल भेज चुकी है, अब इन दोनों पति पत्नी को भी जेल भेज दिया गया है । जिला प्रमुख सूरज श्रीवास्तव कौशाम्बी वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!