सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी के जवान ने सोमवार को रक्तदान कर एक महिला की जान बचाने का काम किया। रक्तदान करने वाले जवान की लोग सराहना कर रहे हैं। कमांडेंट उज्जवल दत्ता ने बताया कि मो. आसिफ निवासी कठौलिया ने वाहिनी मुख्यालय परिसर में आकर बताया कि उसकी पत्नी आशिमा खातून वजाइनल टियर बीमारी से ग्रसित है। मौजूदा समय में जिला अस्पताल में भर्ती है। उसे ब्लड की कमी है। डॉकटर ने ब्लड़ चढ़ाने की सलाह दी है। लेकिन ब्लड बैंक में रक्त नहीं है। उसने ग्रुप के बारे में जानकारी दी। इसके बाद उस ग्रुप के जवान की तलाश की गई। इसके लिए आरक्षी सामान्य बघेला अमित को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया। उक्त महिला को तत्काल ब्लड डोनेट कर मदद की गई।
2,500 1 minute read








