Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशझांसीताज़ा ख़बरें

साइकिल सवार किसान पर दिनदहाड़े हमलाकर उतारा मौत के घाट

नशे में धुत हत्यारोपी ने लोहे के पाइप से किये बार पर बार

झाँसी। घर से गुरसरांय आ रहे एक किसान की गुरसरांय पावर हाउस के सामने नशे में धुत एक व्यक्ति ने ताबड़तोड़ लोहे के पाइप से सिर पर हमला कर दिया। हमले में किसान की मृत्यु मौके पर हो गई। प्राप्त विवरण के अनुसार ग्राम आमली थाना गुरसरांय निवासी अशोक पुत्र दयाल कुशवाहा ने थाना गुरसरांय में गुरुवार को लिखित तहरीर देते हुए बताया कि मेरे पिता दयाल कुशवाहा पुत्र स्वर्गीय चिन्ते ग्राम आमली अपने घर से कस्बा गुरसरांय जा रहे थे जब वह समय करीब 12:30 बजे अपनी साइकिल से पावर हाउस गुरसरांय के पास पहुंचे तभी वहां पर मौजूद हिम्मत अहिरवार पुत्र हल्के निवासी ग्राम करगुवाँ बुजुर्ग थाना गुरसरांय ने हाथ में लिए लोहे के पाइप से एकाएक सिर पर मारना शुरू कर दिया जिससे आई चोटों के कारण मेरे पिता जी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस सम्बन्ध में गुरसरांय पुलिस ने आरोपी हिम्मत अहिरवार पुत्र हल्के निवासी ग्राम करगुवां बुजुर्ग के विरुद्ध थाना गुरसरांय में भा०द०सं० की धारा 302 के तहत मुकदमा पंजीयन कर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
*टले बड़े हादसे पुलिस की सक्रियता से*
आरोपी हिम्मत अहिरवार जिसने दयाल कुशवाहा की लोहे के पाइप से हमला कर मौत की नींद सुला दिया है। इस घटना की सूचना पर तत्काल गुरसरांय थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सन्तोष कुमार अवस्थी गुरसरांय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वहां नजारा देखा कि हिम्मत अहिरवार वहां मौजूद लोगों पर भी जोरदार तरीके से हमला करने का दुस्साहस कर रहा है तो गुरसरांय पुलिस बल ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। इस दौरान तुरंत मौके पर ही डिप्टी एसपी गरौठा रामवीर सिंह भी पहुंच गए थे और उक्त अधिकारियों के निर्देशन में कड़ी मशक्कत के बाद हत्यारोपी को गिरफ्तार किया गया। लेकिन उसका उग्र रूप देख मौके से लेकर गुरसरांय थाने तक लोगों की भीड़ यह देखती रही कि आज हिम्मत अहिरवार के ऊपर कोई बड़ा हादसे का भूत सवार था। बताया गया है हत्यारोपी गांजा आदि मादक पदार्थ का सेवन किए हुए था। और गुरसरांय पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसको कब्जे में लेकर घटना स्थल से थाने लाई जहां तक हत्यारोपी का लगातार पुलिस पर भी हमलावर उग्र रूप देखा गया इससे पुलिस सक्रियता से बड़ा हादसा टल गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!