
पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने पुलिसकर्मियों को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

जन्मदिन के अवसर पर बधाई पत्र देकर किया सम्मानित
पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा पुलिस विभाग में पदस्थ उनि. संजय वाले, सउनि. विनय राजपूत एवं आरक्षक अजय पिपराज को उनके जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने तीनों पुलिसकर्मियों को उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए बधाई पत्र प्रदान किए। उन्होंने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा इस प्रकार से पुलिसकर्मियों के विशेष अवसरों पर उन्हें शुभकामनाएं देकर प्रोत्साहित किए जाने से पुलिस बल में सकारात्मक एवं पारिवारिक वातावरण को बढ़ावा मिलता है।












