ताज़ा ख़बरें

*कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर महिला को गंभीर रूप से घायल करने वाले 04 आरोपियों को थाना किल्लौद पुलिस ने 16 घंटे में किया गिरफ्तार*

खास खबर

*कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर महिला को गंभीर रूप से घायल करने वाले 04 आरोपियों को थाना किल्लौद पुलिस ने 16 घंटे में किया गिरफ्तार*

घटना का संक्षिप्त विवरण:-

दिनांक 07.09.2026 को फरियादिया पिंकी बाई निवासी ग्राम कडोली ने थाना किल्लौद पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके भाई द्वारा शादीशुदा महिला को भगाकर ले जाने की बात को लेकर आरोपी शंकर व उसके परिवारजनों ने उसके घर आकर विवाद किया। आरोपी शंकर ने जान से मारने की नीयत से फरियादिया की मां श्रीमती उर्मिला बाई के सिर पर कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई। साथ ही अन्य आरोपीगणों ने फरियादिया व उसके भाई के साथ गाली-गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी एवं उनकी मोटरसाइकिल में आग लगाकर नुकसान पहुंचाया।

फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना किल्लौद में तत्काल अपराध क्रमांक 115/26 धारा 296(b), 115(2), 109(1), 326(f), 351(3), 3(5) BNS के तहत 06 आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही:-

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय खंडवा के निर्देशन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय तथा एसडीओपी महोदय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी किल्लौद द्वारा तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। मुखबिर सूचना एवं तकनीकी सहायता से प्रकरण के 04 मुख्य आरोपियों को 16 घंटे के भीतर विधिवत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपीगण:-

1. शंकर पिता जोखीलाल उम्र 50 साल निवासी ग्राम कडोली, थाना किल्लौद
2. विजय पिता शंकर उम्र 19 साल निवासी ग्राम कडोली
3. गिरजाबाई पति शंकर उम्र 45 साल निवासी ग्राम कडोली
4. राजा उर्फ राजकुमार पिता शंकर उम्र 29 साल निवासी ग्राम कडोली
सभी आरोपियों को नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी कर जिला जेल खंडवा दाखिल किया गया।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!