ताज़ा ख़बरें

पांच दिवसीय ताइक्वांडो का अखिल भारतीय महाकुंभ कल से

देश भर के 417 खिलाड़ी, 410 मुकाबलों में दिखाएंगे दमखम

पांच दिवसीय ताइक्वांडो का अखिल भारतीय महाकुंभ कल से

देश भर के 417 खिलाड़ी, 410 मुकाबलों में दिखाएंगे दमखम

खंडवा। विद्या भारती मालवा प्रांत के मार्गदर्शन में 37 वीं अखिल भारतीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य आयोजन खंडवा में किया जा रहा है। स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कल्याणगंज इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 9 सितंबर से 13 सितंबर तक होगा । प्रतियोगिता को लेकर विद्यालय एवं आयोजन समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं ।
प्रतियोगिता के संयोजक संजय कुमार मिश्र ने पत्रकार वार्ता में बताया कि इस प्रतियोगिता में देश के 9 क्षेत्रों के भैया-बहिन सहभागिता कर रहे हैं। इसमें 417 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इन खिलाड़ियों के बीच प्रतिदिन निर्धारित विविध वर्गों में 410 मुकाबले होंगे ।
प्रतियोगिता में होने वाले मुकाबलों में स्कोर सेंसर से प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों, निर्णायकों एवं दर्शकों को मुकाबले में स्पष्टता दिखाई देगी । प्रत्येक मैच का सीधा प्रसारण विद्या भारती मालवा के माध्यम से किया जाएगा साथ ही सभी मुकाबलों की वीडियो रिकॉर्डिंग भी होगी । प्रतियोगिता के सभी मुकाबले रोटरी क्लब के इनडोर हॉल में आयोजित किए जाएंगे ।
प्रांतीय खेल संयोजक सत्यनारायण लववंशी ने बताया कि अखिल भारतीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजेता रहने वाले भैया-बहिनों को आगे एसजीएफआई (SGFI) प्रतियोगिता में सहभागिता का अवसर मिलेगा । यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए केवल अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच नहीं है, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने और उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं में सहभागिता करने का अवसर भी प्रदान करती है। अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ियों की सहभागिता खंडवा के लिए गौरव का विषय है।
प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर स्थानीय स्तर पर भी व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। खिलाड़ियों एवं उनके साथ आने वाले प्रतिनिधियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा प्रतियोगिता को सफल, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न स्तरों पर जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं । इस अवसर पर खंडवा विभाग समन्वयक मुकेश पाटिल, प्रांतीय खेल संयोजक सत्यनारायण लववंशी, अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, सचिव रविन्द्र बंसल, कोषाध्यक्ष ओम दशोरे, भूपेन्द्र सिंह चौहान, प्राचार्य शोभा तोमर सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!