अन्य खबरेउत्तर प्रदेशबदायूँ

दातागंज में ‘ब्राह्मण समाज सामाजिक समरसता संगोष्ठी’ आयोजित, प्रबुद्धजनों ने किया राष्ट्र निर्माण का संकल्प

दातागंज में ‘ब्राह्मण समाज सामाजिक समरसता संगोष्ठी’ आयोजित, प्रबुद्धजनों ने किया राष्ट्र निर्माण का संकल्प

 

 

(बदायूँ)।दातागंज स्थित सिंह ब्रदर्स कोल्ड स्टोर में “ब्राह्मण समाज सामाजिक समरसता संगोष्ठी” का गरिमामयी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत  दातागंज विधायक राजीव सिंह उर्फ बब्बू भैय्या ने  भगवान परशुराम की प्नतिमा पर पुष्प माला और दीप प्रजलित की और भगवान परशुराम जी के चरणों में नमन और पुष्प अर्पित कर की गई। संगोष्ठी में क्षेत्र के देवतुल्य प्रबुद्धजनों, शिक्षकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लेकर समाज और राष्ट्र के विकास पर गंभीर मंथन किया।इस विशेष संगोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव दुबे उर्फ ‘नन्हे लाला पंडित’ जी ने की, जबकि कार्यक्रम का कुशल संचालन विपिन गुप्ता जी द्वारा किया गया।सनातन मूल्यों और राष्ट्र निर्माण पर चर्चाकार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सनातन मूल्यों की रक्षा और राष्ट्र निर्माण में ब्राह्मण समाज का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहा है। वर्तमान सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूल मंत्र पर काम कर रही है और समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए पूरी तरह समर्पित है। कार्यक्रम के दौरान आए हुए प्रबुद्ध नागरिकों से आत्मीय संवाद भी स्थापित किया गया।ये रहे मुख्य रूप से उपस्थितइस गरिमामयी संगोष्ठी में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अमिता उपाध्याय जी, क्षेत्रीय मंत्री रजनी मिश्रा जी, पूर्व जिला महामंत्री पं० शारदा कान्त ‘सीकू भैया’, ब्राह्मण संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष सुभाष शर्मा जी, ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह उर्फ ‘अंकित भैया’ और प्रधानाचार्य रामलड़ैते शर्मा जी मुख्य रूप से मंच पर मौजूद रहे।इसके साथ ही क्षेत्र के तमाम सम्मानित ग्राम प्रधान, प्रबुद्ध नागरिक, प्रख्यात शिक्षक और भारी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!