केराकत, जौनपुर (संवाददाता मनोज चौहान)।
समाजवादी पार्टी विधानसभा क्षेत्र केराकत की मासिक बैठक शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसका कुशल संचालन विधानसभा महासचिव पवन मंडल ने किया।
बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक तूफानी सरोज ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज हर बूथ पर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए आगामी चुनाव में भाजपा की जमानत जब्त कराने का काम करे।
सरकार की नीतियों पर आक्रामक रुख अपनाते हुए विधायक तूफानी सरोज ने कहा कि विपक्षी तेवर के सामने वर्तमान सरकार बोनी साबित हुई है और विकास के मुख्य मुद्दों पर पूरी तरह वि jiफल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हालिया लोकसभा एवं विधानसभा सत्रों के दौरान जनसमस्याओं को लेकर विपक्ष के जनप्रतिनिधियों ने सरकार को पूरी मजबूती से घेरा, जिससे असहज होकर सत्ता पक्ष के शीर्ष नेताओं को जवाब दिए बिना पीछे के दरवाजे से निकलना पड़ा।
अध्यक्षीय संबोधन में नीरज पहलवान ने सदन के अंदर और बाहर जनहित के मुद्दों को प्रखरता से उठाने के लिए सांसद सुश्री प्रिया सरोज तथा विधायक तूफानी सरोज का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का संकल्प दिलवाया।
बैठक में प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता मनोज चौहान, संजय सरोज, सत्यनारायण यादव, प्रभावती सरोज, सुरेश यादव, प्रभुराम, रामेश्वर मौर्य, सुभाष यादव, शमशेर यादव, रमेश पटेल, गुड्डू चौहान, डॉ. विनोद, संजय निषाद, आजाद कुरैशी, रामसमुझ प्रधान, कमलेश, लुकमान अहमद, रफीक, शिवपूजन निषाद, धर्मेंद्र गौतम, भोला वर्मा, एजाज अहमद सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












