ताज़ा ख़बरें

मध्यप्रदेश कांग्रेस के सभी विभाग और प्रकोष्ठ भंग, नए सिरे से होगा संगठन का गठन

खास खबर

मध्यप्रदेश कांग्रेस के सभी विभाग और प्रकोष्ठ भंग, नए सिरे से होगा संगठन का गठन
खंडवा/
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मध्यप्रदेश कांग्रेस में बड़े संगठनात्मक बदलाव की शुरुआत करते हुए प्रदेश कांग्रेस के सभी विभागों, प्रकोष्ठों और उनकी समस्त इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। यह जानकारी मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री डॉ. संजय कामले ने दी।
डॉ. कामले ने बताया कि मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी के मार्गदर्शन में संगठनात्मक पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत प्रदेश कांग्रेस के सभी विभागों, प्रकोष्ठों एवं उनकी सभी स्तर की इकाइयों को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण उत्तमपाल सिंह एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का स्पष्ट उद्देश्य कांग्रेस संगठन को अधिक मजबूत, सक्रिय और जनोन्मुखी बनाना है। इसी दिशा में पूरे प्रदेश में विभागों और प्रकोष्ठों का नए सिरे से गठन किया जाएगा, जिससे संगठन में नई ऊर्जा, नई कार्यसंस्कृति और प्रभावी जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।
डॉ. कामले ने कहा कि संगठनात्मक पुनर्गठन के माध्यम से कांग्रेस को बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। जो कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर कांग्रेस की विचारधारा और जनहित के मुद्दों पर निरंतर सक्रियता एवं संघर्ष कर रहे हैं, उन्हें उनकी कार्यक्षमता, समर्पण और सक्रिय भूमिका के आधार पर संगठन में उचित जिम्मेदारी और अवसर दिए जाएंगे।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि पुनर्गठन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी विभागों एवं प्रकोष्ठों का नए स्वरूप में शीघ्र गठन कर इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी। जिन विभागों, प्रकोष्ठों एवं उनकी समस्त इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग किया गया है, उनकी सूची प्रेस विज्ञप्ति के साथ संलग्न की गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!