ताज़ा ख़बरें

NEET-2026 पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच की मांग, ब्लॉक कांग्रेस व युवक कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

खास खबर

NEET-2026 पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच की मांग, ब्लॉक कांग्रेस व युवक कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

खंडवा/सिंगोट
NEET-2026 परीक्षा में सामने आए कथित पेपर लीक प्रकरण और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 23 जुलाई गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिंगोट एवं युवक कांग्रेस ब्लॉक सिंगोट ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार सिंगोट के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि देश की सबसे महत्वपूर्ण चिकित्सा प्रवेश परीक्षा NEET-2026 में कथित पेपर लीक की घटना से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। वर्षों की कड़ी मेहनत और तैयारी करने वाले छात्रों के साथ यह अन्याय है, जिससे शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हुए हैं।
उत्तमपाल सिंह ने कहा कि गरीब, मध्यमवर्गीय और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले छात्र-छात्राएं दिन-रात मेहनत कर डॉक्टर बनने का सपना देखते हैं, लेकिन परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ियों के कारण उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। यह केवल एक परीक्षा का मामला नहीं, बल्कि देश के युवाओं के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता का प्रश्न है।
ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से मांग की गई कि:
NEET-2026 पेपर लीक प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए।दोषी व्यक्तियों, संस्थाओं एवं अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।विद्यार्थियों के हित और भविष्य को ध्यान में रखते हुए आवश्यक निर्णय शीघ्र लिए जाएं।भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए परीक्षा प्रणाली को पूर्णतः पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाया जाए।परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ी एजेंसियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि देश का युवा केवल न्याय चाहता है और विद्यार्थियों की मेहनत, संघर्ष एवं सपनों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से छात्रों के भविष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस गंभीर मामले में तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह,पंधाना की पूर्व प्रत्याशी रुपाली बारे,चंदन सिंह पवार,मोंटी सिंह पंवार ,विकास व्यास, अर्ष पाठक, आलोक सिंह रावत, सुनील आर्य, राजकुमार कैथवास, केदार पाटीदार, विनायक पटेल, प्रवीण आर्य गोपाल पटेल, सागर पटेल, नितेश पवार, संदीप राणा, महेश पटेल, महेश तंवर, फिरोज खान, अरुण पटेल हीरापुर, आमिर खान, अल्तमस खान, कार्तिक पटेल, मम्मराज पटेल, उज्जवल सातले, मनोज गुर्जर, रूपेश मोरे, योगेंद्र सिंह, पंकज शर्मा, शिवधन पटेल, सुरेंद्र सिंह मौर्य ,भरत पटेल, सत्येंद्र सिंह, भूपेंद्र तिरोले सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!