
युवा सम्मेलन एवं युवा सम्मान समारोह संपन्न
हमारे कार्यकर्ता, युवा साथी ही हमारी असली पूंजी है- गर्ग
बड़ौद- युवा शक्ति संगठन तहसील बड़ौद के तत्वाधान में
युवा सम्मेलन एवं युवा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश संयोजक एवं नवनियुक्त पत्रकार मीडिया प्रेस कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अंकित गर्ग गोलू भैया एवं नवनियुक्त प्रदेश महासचिव गोविंद सिंह चौहान ढोरी मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र नगर क्षेत्र से आए युवा शक्ति संगठन के पदाधिकारीयों, सदस्यों, कार्यकर्ताओं का दुपट्टा व पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। संगठन के प्रदेश संयोजक गर्ग द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि हमारी असली पूंजी हमारे युवा साथी हैं जो हमारी एक आवाज पर तुरंत हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होते हैं, ऐसे पदाधिकारीयों, युवा साथियों का सम्मान होना बहुत ही आवश्यक है, और यह मेरे लिए भी बड़े सौभाग्य की बात है।
साथ ही पत्रकार मीडिया प्रेस कल्याण संघ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अंकित गोलू गर्ग एवं नवनियुक्त प्रदेश महासचिव गोविंद सिंह चौहान ढोरी का सभी युवाओं द्वारा भव्य स्वागत सम्मान कर बधाई शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर गोविंदसिंह चौहान ढोरी, बालूसिंह कंडारी, श्यामसिंह झलारा, देवसिंह चौहान कंडारी, कालूसिंह आंजना जीनाखेड़ी लखनराव कच्छावा मदकोटा, मनोहर मालवीय जीनाखेड़ी, चिंटू राजपूत, जगदीश भावसार, दीपक सिलोरिया, पवन गोस्वामी, विजय जायसवाल, किशोर प्रजापत, रोहित जायसवाल, राजकुमार मालवीय, दिनेश जायसवाल, पारस नाथ, राकेश जादमे, ओम प्रकाश लववंशी, आदि ग्रामीण व नगर क्षेत्र के युवा पदाधिकारी गण मौजूद थे। इस अवसर पर गोविंद सिंह चौहान, विजय जायसवाल, सहित सभी युवाओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन चिंटू राजपूत ने किया व आभार जगदीश भावसार ने माना।











