ताज़ा ख़बरें

मूंग खरीदी में देरी के विरोध में आज हरसूद में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम देगी ज्ञापन

खास खबर

मूंग खरीदी में देरी के विरोध में  हरसूद में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम देगी ज्ञापन

खंडवा/
मूंग खरीदी में देरी के विरोध में बुधवार हरसूद में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन कर ज्ञापन देगी।जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने जानकारी दी कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह के नेतृत्व में बुधवार,15 जुलाई 2026 को हरसूद में किसानों की मूंग खरीदी से जुड़े मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को हरसूद कार्यालय पर पहुचकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
ज्ञापन के माध्यम से शासन द्वारा मूंग खरीदी में हो रही देरी पर विरोध दर्ज कराते हुए खरीदी प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ करने तथा वर्तमान खरीदी सीमा 1 क्विंटल प्रति एकड़ के स्थान पर 6 क्विंटल प्रति एकड़ किए जाने की मांग की जाएगी, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित लाभ मिल सके।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर चौहान ने ब्लॉक, जिला, मंडलम एवं नगर कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस तथा समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे दोपहर 12:00 बजे निर्धारित स्थान पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर किसानों के हित में आयोजित इस ज्ञापन कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!