ताज़ा ख़बरें

*थाना धनगाव पुलिस द्वारा सनावद-पुनासा रोड पर रंगदारी दिखाकर पैसे मांगने वाले तीन आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।*

खास खबर

*थाना धनगाव पुलिस द्वारा सनावद-पुनासा रोड पर रंगदारी दिखाकर पैसे मांगने वाले तीन आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।*

खंडवा 14 जुलाई 2026

खंडवा पुलिस द्वारा गंभीर अपराध, महिला सम्बंधित अपराध, अपहरण सम्बन्धी अपराध एवं अवैध गतिविधियों मे संलिप्त व्यक्ति के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही कि जा रही है।

इस क्रम मे आज थाना धनंगांव पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर रास्ता रोककर रंगदरी दिखाकर अवैध रूप से पैसे कि मांग करते हुए गाली गलौज कर मारपीट करने वाले तीन आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर जैल वारंट प्राप्त कर जिला जैल खंडवा दाखिल किया गया।

घटना विवरण :- दिनांक 13.07.26 को थाना धनगांव पर फरि. सावन पिता मांगीलाल जाति भिलाला उम्र 30 साल निवासी पिपरीखेडा थाना बेडिया जिला खरगोन ने थाना हाजिर आकर रिपोर्ट किया कि सनावद-पुनासा रोड पर हाथिया बाबा के पास तीन व्यक्तियो ने मोटर साईकल डम्पर के सामने खडी कर रंगदारी दिखा कर पैसे मांगने लगे नही देने मना करने पर गाली गलोच कर मारपीट कर जान से मराने की धमकी देकर पत्थर फेंकर डम्पर के कांच तोड दिये फरियादी की रिपोर्ट की पर 189/26 धारा 119(2), 126(2), 296(a) ,115(2), 125, 351(3), 3(5) बी.एन.एस. का कायम कर विवेचना मे लिया गया।

अपराध विवेचना दौरान पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही कर चंद घंटो मे:-

(01) पियुष पिता महेश राठौर जाति तेली उम्र 25 साल निवासी इनपुन पुनर्वास थाना मांधाता

(02)आकाश पिता दिनेश वादे जाति भील उम्र 20 साल निवासी इनपुन पुनर्वास थाना मांधाता

(03) वसीम उर्फ मोहसीन पिता जुबेर खान उम्र 26 साल निवासी इनपुन पुनर्वास थाना मांधाता

को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मे पेश कर जेल जैल वारंट प्राप्त कर आरोपी को जिला जेल खण्डवा मे दाखिल किया गया ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!