
*सद्भावना मंच ने केंद्रीय रेल मंत्री,रेल महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री को मेल और ट्वीट किए*
*श्री दादाजी धाम एक्सप्रेस फिर से शुरू करने,खंडवा का नाम श्री दादाजी धाम करने और दादाजी लोक बनाने की माँग*
खंडवा।सद्भावना मंच सदस्यों ने केंद्रीय रेल मंत्री,रेल महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री को मेल और ट्वीट करके विभिन्न माँगें दोहराई।
सद्भावना मंच सदस्य कमल नागपाल ने बताया कि माली कुआँ स्थित मंच कार्यालय में संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का महापर्व आ रहा है।28 और 29 जुलाई लाखों दादाजी भक्तों का खंडवा आगमन होगा।ऐसे में लाखों श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए भुसावल नागपुर दादाजी एक्सप्रेस ट्रेन फिर से प्रारंभ की जानी चाहिए।खंडवा जंक्शन का नाम श्री दादाजी धाम किया जाना चाहिए, वैसे भी होशंगाबाद,अहमदनगर, इलाहाबाद, हबीबगंज आदि शहरों के स्टेशन के नाम जन बदले जा सकते हैं तो फिर खंडवा का क्यों नहीं?वहीं महाकाल लोक और ओंकारेश्वर लोक की तर्ज पर श्री दादाजी लोक बनाकर दादाजी भक्तों को सौगात दी जानी चाहिए।सद्भावना मंच के इस आयोजन में संस्थापक प्रमोद जैन,क्रिकेटर धोनी के हमशक्ल ऋषभ मालाकार,कैलाश शर्मा,सुरेन्द्र गीते,त्रिलोक चौधरी,गणेश भावसार,ओम पिल्ले,एन के दवे,राधेश्याम शाक्य,सराफ,धीरज नेगी,कमल नागपाल,योगेश गुजराती,मनीष गुप्ता,निर्मल मंगवानी,एम एम कुरैशी,सुभाष मीणा,कैलाश पटेल आदि शामिल हुए।









