मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने बनाया जनसंपर्क अभियान का रोडमैप, प्रदेश नेतृत्व ने खंडवा में ली समीक्षा बैठक
चारों विधानसभा और 22 मंडलों में होंगे कार्यक्रम, संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने पर जोर।
10 जून को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू जी का प्रधानमंत्री कार्यकाल का तोडेगें रिकॉर्ड।
खंडवा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिलेभर में चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क और जनजागरण अभियान की समीक्षा के लिए रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि बैठक में पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने जिले की चारों विधानसभा और सभी 22 मंडलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा तथा जिला प्रभारी अंबाराम कराडा एवं जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षीय कार्यकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ली और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की।
संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पिछले 12 वर्षों में गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना विकास, महिला सशक्तिकरण, किसानों के हित और आत्मनिर्भर भारत जैसे अनेक क्षेत्रों में किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत जिले के सभी मंडलों में संगोष्ठी, जनसंवाद, संपर्क अभियान और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि बैठक के पूर्व पर्यावरण संरक्षण के संदेश को भी प्रमुखता दी गई। प्रधानमंत्री जी के”एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पार्टी कार्यालय के समीप स्थित उद्यान में पौधारोपण किया गया। प्रदेश नेतृत्व ने सभी मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मंडल में वृक्षारोपण अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जाए और अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं। जिला प्रभारी अंबाराम जी एवं जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की हम सबके लिए घरों का विषय है कि देसी नहीं विश्व के वरिष्ठ नेता हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जून को प्रधानमंत्री कल का तोड़ने जा रहे है, प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू का प्रधानमंत्री कार्यकाल 4398 दोनों का था 10 जून को प्रधानमंत्री मोदी जी 4399 दोनों का सफर पूर्ण कर इस रिकार्ड को पीछे छोड़ेंगे। भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 12 साल विश्वास के विकास के जन कल्याण के को लेकर 5 जून से 21 जून तक अलग-अलग कार्यक्रम जिला एवं मंडल स्तर पर करने जा रहे हैं। 5 जून को हमने पर्यावरण दिवस मना कर अलग-अलग मंडलों में पौधा रोपण किया, 8 से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान, 11, 12 जून मीडिया संवाद, 12 जून से 18 जून तक जन कल्याण शिविर, मोदी सरकार एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां की प्रदर्शनी, 15 जून से 18 जून तक सभागार बैठक प्रबुद्ध जन एवं व्यापारी जनों के साथ, 19,20 जून को प्राकृतिक खेती कार्यशालाएं, 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों को हमें सब मिलकर सफल बनाना है।
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सभी पार्टी के पदाधिकारीयो ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे तथा लाभार्थियों से भी संवाद स्थापित करेंगे।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने, आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने और अधिकाधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेडे , पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष कोठारी, सेवादास पटेल, हरीश कोटवाले, मोर्चा महिला प्रदेश मंत्री चारुलता यादव, जिला महामंत्री संतोष सोनी,सूरजपाल सिंह, अरुण सिंह मुन्ना, गणेश गुरबाणी, सुनील जैन, मीडिया प्रभारी मंगलेश तोमर कार्यालय मंत्री आशीष राजपूत, ममता बोरसे सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












