ताज़ा ख़बरें

हाटकेश्वर महादेव मंदिर में आज से शुरू होगी श्री शिव महापुराण कथा।

खास खबर

एडिटर/संपादक/तनिष गुप्ता✍️

हाटकेश्वर महादेव मंदिर में आज से शुरू होगी श्री शिव महापुराण कथा।

खंडवा। स्वयं भोले बाबा एवं श्रद्धालुओं को समर्पित शहर के भगवान हाटकेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार 25 मई से 31 मई तक श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन प्रारंभ होगा। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि हाटकेश्वर मंदिर आयोजन समिति द्वारा आयोजित श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन पंडित तुषार दवे के नेतृत्व में किया जा रहा है, जबकि प्रसिद्ध कथावाचक पंडित डॉ. राजेंद्र किशोर उपाध्याय कथा का वाचन प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से 6:00 बजे तक करेंगे। पंडित उपाध्याय ने अपने कार्यों और प्रवचनों से देश-विदेश में विशेष पहचान बनाई है तथा अब वे आध्यात्मिक मार्ग पर समाज को प्रेरित कर रहे हैं।
आयोजकों के अनुसार, श्रद्धालुओं को कथा के माध्यम से शिव महापुराण के प्रसंगों और आध्यात्मिक ज्ञान का लाभ मिलेगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर को आकर्षक रूप से विद्युत सज्जा के साथ सजाया गया है। आयोजन समिति ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओ मातृशक्ति से आयोजित शिव पुराण कथा सुनने का अनुरोध किया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!