
रायगढ़ शहर में रहने वाली कु. सौम्या शर्मा ने नृत्य कला में अपने शहर, शिक्षिका एवं अपने परिवार का नाम रोशन किई।
कु सौम्या शर्मा रायगढ़ शहर की कार्मेल स्कूल की कक्षा 7वीं की स्टूडेंट है। और कोतरा रोड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में श्रीमती पूजा जैन इनकी नृत्य शिक्षिका हैं।
पुणे में आयोजित अखिल लोक कला संगठन (Akhil Lok Kala Organization) के तहत 10वां अखिल भारतीय नृत्य प्रतियोगिता (All India Dance Competition) द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के सीनियर वर्ग में दिनांक 22 मई 2026 को प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसमें पूरे भारत वर्ष से अनेक प्रतियोगियों ने अलग-अलग नृत्य की विधाओं में हिस्सा लिया। इसमें ही हमारे रायगढ़ शहर के गांजा चौक ठेठवार पारा में निवासरत श्री अमित कुमार शर्मा एवं सुनीता शर्मा की पुत्री कु सौम्या शर्मा ने कथक विधा में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने परिवार और शहर का नाम रोशन किया। इस होनहार बिटिया के लिए पूरा रायगढ़ और आस-पास के लोंग आशीर्वाद दे रहे है।
इससे पहले भी सौम्या शर्मा ने पूरे भारत वर्ष के कई बड़े-बड़े शहरों जयपुर, कोलकाता एवं अन्य स्थानों में भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन कर अपने शहर एवं राज्य का नाम रोशन किया है।











