
ट्रांसफार्मर की अर्थिंग में पानी का छिड़काव: बिजली आपूर्ति को सुचारू रखने के लिए
अलापुर :- आज दिनांक 22 मई 2026 को कस्बा आलापुर में भीषण गर्मी के मौसम में क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और ट्रिपिंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए विद्युत विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत क्षेत्र में लगे विभिन्न विद्युत ट्रांसफार्मरों की अर्थिंग को सही रखने के लिए पानी का छिड़काव कराया आप को बतादे गर्मियों में तापमान बढ़ने के कारण जमीन की नमी खत्म हो जाती है। नमी कम होने से ट्रांसफार्मर की अर्थिंग कमजोर पड़ जाती है, जिससे लो-वोल्टेज, हाई-वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है इसी को ध्यान में रखते हुए ट्रांसफार्मरो के अर्थिंग पॉइंट मै पानी का छिड़काव कराया जा रहा है जमीन में नमी बरकरार रहे।जिससे लाखों उपभोक्ताओं राहत मिलेगी आपको बता दें अर्थिंग मजबूत होने से ट्रांसफार्मरो के फुंकने का खतरा भी काफी कम हो जाता हैबिधुत विभाग ने उपभोक्ताओं से भी अपील की है कि यदि उनके आसपास किसी ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग या अर्थिंग की समस्या दिखे, तो तुरंत नजदीकी उपकेंद्र को सूचित करें। इस मौके पर आलापुर विद्युत उपकेंद्र के जेई माता प्रसाद लाइनमैन उमेश कुमार,विनोद,परवेंद्र, TG2 पंकज, TG2 सतेंद्र,मीटर रीडर अजय बाबू आदि लोग मौजूद रहे।










