जगदंबा नगर में जगदंबा मंदिर के स्थापना दिवस पर आज होंगे धार्मिक अनुष्ठान।
खंडवा। जगत जननी मां जगदम्बे मैय्या जी के मंदिर 17 वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर क्षेत्रवासियों द्वारा धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि मंगलवार को प्रातः काल मंदिर की पुजारी राजेश चोरै द्वारा मां का श्रृंगार अभिषेक एवं हवन आयोजित होगा साथ ही कन्या भोज एवं प्रसादी का वितरण भी होगा। एवं रात्रि में मां आरती के साथ सुंदरकांड का भी आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति के अरुण भट्ट एवं पदाधिकारी ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओ से मंदिर की स्थापना दिवस पर दर्शन करने हेतु अनुरोध किया हें।








