
सांसद पाटिल के गांव पहुंच राठौर समाज ने जताया शोक।
खंडवा। गत दिवस लोकसभा क्षेत्र सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई विश्वनाथ पाटिल के दुःखद निधन के बाद क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। उनके निधन की सूचना मिलते ही विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के लोग शोक संवेदना व्यक्त करने बुरहानपुर स्थित उनके निवास पहुंच
रहे है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इसी क्रम में राठौर समाज खंडवा के प्रतिनिधिमंडल ने भी बोहरडा बुरहानपुर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। समाजजनों ने उनके निवास पर पहुंचकर पुष्प अर्पित करते हुए दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी और इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का आग्रह किया। सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर समाज के प्रमुख सदस्यों में घनश्याम राठौर, कैलाश राठौर, सुभाष राठौर, सुरेश राठौर, दीपक राठौर, संदीप राठौर, दीपक मल्लू राठौर, अशोक राठौर, गोपाल राठौर, महेश राठौर (एडवोकेट), अमित राठौर एवं विजय राठौर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।









