
विशेष चेंकिग अभियान के तहत यात्री बसों की चेकिंग की गई , 4 बसों से 4.12 लाख रूपये राजस्व जमा कराया
—
खण्डवा//
परिवहन विभाग के दल ने मंगलवार को इंदौर रोड खण्डवा में यात्री वाहनो की चेकिंग की । इस दौरान कुल 30 यात्री बसों के वैध बीमा, फिटनेस प्रमाणपत्र, प्रदूषण प्रमाणपत्र, फर्स्ट एड बाक्स, रेट्रो रिफलेक्टर टेप, ओव्हर लोडिंग, ओव्हर स्पीडिंग, बकाया मोटरयान कर व बिना परमिट बसों की विस्तृत जांच की गई। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री दीपक मांझी ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक यात्री वाहन बिना परमिट बिना फिटनेस, बकाया मोटरयान पाये जाने पर जप्त की गई, तथा 4 बसों से कुल 4,12,680 रूपये राजस्व जमा कराया गया । उन्होंने बताया कि इस तरह का चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।







