ताज़ा ख़बरें

*काव्य संग्रह”*एकांत का शोर” विमोचन एवं मित्रमिलन समागम*

खास खबर

*काव्य संग्रह”*एकांत का शोर” विमोचन एवं मित्रमिलन समागम*
झरना 71 के पूर्व छात्र जिनकी उम्र वर्तमान में70 +है,इस बार इंदौर में एकत्र हुए।इस एल्युमिनी ग्रुप ने तब के सहपाठियों को जोड़ कर रखा हुआ है।
झरना71 ने अपने सहपाठी*अजय साकल्ले* के काव्य संग्रह को न केवल प्रकाशित किया है वरन यहाँ इंदौर में विमोचन हेतु सभी उपस्थित हुए है।हिंदी के वरिष्ठ कवि अजय साकल्ले के काव्य संग्रह”*एकांत का शोर* का विमोचन स्थानीय होटल में सम्पन्न हुआ।
काव्य सँग्रह का विमोचन झरना71 के मित्र श्री जे के जैन, सेवा निवृत्त हाई कोर्ट जज की अध्यक्षता में,झरना मित्र श्री संतोष चौबे कुलाधिपति सी वी रमन विश्व विद्यालय भोपाल के मुख्य आतिथ्य एवं शिक्षाविद श्री एम आर मंडलोई द्वारा किया गया।
गणेशवन्दना के पश्चात अतिथियों का पुष्गुच्छ से स्वागत किया गया।स्वागत भाषण झरना मित्र प्रदीप अग्रवाल द्वारा दिया गया।काव्य संग्रह की समीक्षा हर्षवर्धन व्यास द्वारा की गई।
मुख्य अतिथि संतोष चौबे द्वारा अपने उद्बोधन में कवि की कुछ रचनाओं का पाठ किया गया।अजय साकल्ले के स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दी।
समागम एवं विमोचन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मित्रगण एवं पारिवारिक सदस्य उपस्थित रहे।
रायपुर से दिनेन्द्र सहगल ,भोपाल से नरेंद्र दुबे,जलगांव से प्रदीप अग्रवाल,अयोध्या से रविन्द्र यादव,इंदौर के डॉ बी एस चौहान,सी/ए कमलबीर सिंह अजमानी,गिरीश जैन, प्रदीप रुनवाल सेवा निवृत्त डी आई जी एवं अतुल साकल्ले परिवार सहित उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन राजीव शाह द्वारा किया गया।कवि अजय साकल्ले का आत्मकथ्य वाचन संदीप अत्रे द्वारा किया गया,अंत मे आभार प्रदर्शन प्रदीप अग्रवाल द्वारा किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!