उत्तर प्रदेशबहराइच

अम्बेडकर जयन्ती के उपलक्ष्य में स्पार्क कालेज में आयोजित हुआ कार्यक्रम

बहराइच(रिपोर्ट मोहम्मद फिरोज)। मा. राज्य मंत्री स्वतन्त्र प्रभार समाज कल्याण विभाग असीम अरूण के निर्देश पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 136वीं जन्म-जयन्ती के अवसर पर स्पार्क कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंस एंड नर्सिंग में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कालेज के शिक्षण स्टाफ के साथ-साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉ. अभिलाषा वर्मा ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। डॉ. वर्मा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ. अम्बेडकर के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब द्वारा सामाजिक समानता, शिक्षा और न्याय के क्षेत्र में किये गये कार्य आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं द्वारा बाबा साहब द्वारा निर्मित भारतीय संविधान की विशेषताओं, उसकी एकता और अखंडता बनाए रखने में उसकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। सहायक प्रबंधक देव व्रत शर्मा ने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों और कर्तव्यों का मार्गदर्शक है। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!