ताज़ा ख़बरें

*खंडवा एडवोकेट पैंथर ने खण्डवा रेलवे टीम को 4 विकेट से हराकर जीता रोमांचक फाइनल मैच।*

खास खबर

*खंडवा एडवोकेट पैंथर ने खण्डवा रेलवे टीम को 4 विकेट से हराकर जीता रोमांचक फाइनल मैच।*
खण्डवा//जिलाधियोग दर्शन खंडवा एवं एडवोकेट चैलेंजर्स टीम के संयुक्त तत्वाधान में विगत तीन दिनों से चल रहे इंटर डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट्स क्रिकेट टूर्नामेंट का आज अंतिम फाइनल मुकाबला खंडवा एडवोकेट पैंथर एवं रेलवे टीम के मध्य एसएन कॉलेज ग्राउंड पर शाम 5:00 बजे संपन्न हुआ।
बेहद रोमांचक मुकाबले में पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए रेलवे टीम ने 132 रन का विशाल स्कोर 10 ओवर में खड़ा कर खंडवा एडवोकेट टीम को बड़ा लक्ष्य दिया, जिसका पीछा करते हुए खंडवा वकीलों की टीम ने चार विकेट और तीन गेंद शेष रहते बेहद रोमांचक परिस्थितियों में जीत लिया।
एडवोकेट प्रिंटर्स के कप्तान नवीन हनवे ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया।
विजेता और उपविजेता टीम सहित मैच में सर्वश्रेष्ठ बोलिंग बैटिंग क्षेत्ररक्षण व अन्य पुरस्कार खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे व विशेष अथिति महापौर अमृता यादव, बार अध्यक्ष रविन्द्र पाथरिकर,देवेंद्र सिंह यादव, अरुण दुबे,मोहन गंगराड़े,प्रणेन्द्र रांका महेश मालाकार ने प्रदान किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रणय गुप्ता व आभार अजय मालवीय ने किया।
अतिथियों का स्वागत कमेटी के गजेन्द्र बरकले, अमित राठौर, जसवंत परमार,शिवांग तिवारी,हिमांशु बामने,तनवीर सोहेल, पंकज महाले जतिन हिंगोरानी, एम जुबेर शादाब हमीद, सुनील चंदेल,विक्रम लश्करी, मनीष मौर्य सुधीर मिश्रा दुर्गेश तिवारी शिव बरिया मौसम गंगराड़े, राजेंद्र ठाकुर संजय जायसवाल, स्वेता ठाकुर,पुष्पा गौर,किरण तंवर ने किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!