
*सद्भावना मंच द्वारा मनाई गई शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि*
खंडवा। सद्भावना मंच सदस्यों द्वारा मालीकुआं स्थित मंच कार्यालय में मराठा साम्राज्य के संस्थापक, वीरता, कूटनीति और दूरदर्शी नेतृत्व के धनी छत्रपति शिवाजी जी महाराज की पुण्यतिथि मनाई गई। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस अवसर पर संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज न केवल महाराष्ट्र के लिए बल्कि पूरे देश के लिए वीरता की एक मिसाल हैं। शिवाजी महाराज को मराठा साम्राज्य के संस्थापक के रूप में जाना जाता है। साथ ही इन्हें भारतीय नौसेना का जनक भी माना जाता है। वे मराठा साम्राज्य के संस्थापक, एक महान योद्धा, रणनीतिकार और दूरदर्शी शासक थे, जिन्होंने ‘हिंदवी स्वराज्य’ की स्थापना की थी। उनकी पुण्यतिथि पर सदभावना मंच सदस्यों व्दारा श्रद्धांजलि दी जा रही है और उनके आदर्शों को याद रखा जाये। इस अवसर पर मंच संस्थापक प्रमोद जैन, पूर्व डीएसपी आनंद तोमर, अनुप शर्मा, गणेश भावसार, ललीत चौरे, डॉ. जगदीशचंद्र चौरे, रजत सोहनी, त्रिलोक चौधरी, एनके दवे, मुरली कोडवानी, निर्मल मंगवानी, अर्जुन बुंदेला, राधेश्याम शाक्य, योगेश गुजराती, करण लाखोरे, सुभाष मीणा, कैलाश पटेल आदि सहित बड़ी संख्या में सदस्यों ने उपस्थित होकर अपने विचारों के माध्यम से छत्रपति शिवाजी महाराज को याद किया।









