
*किशोर नगर में श्री अखण्ड रामायण पाठ पूर्णाहुति पर हुआ भंडारा*

*किशोर नगर रहवासी संघ के तत्वावधान में मनाया गया श्री हनुमान जन्मोत्सव*
खंडवा। किशोर नगर हनुमान वाटिका स्थित श्री मनोकामनेश्वर हनुमान मंदिर में किशोर नगर रहवासी संघ के तत्वावधान में हनुमान जन्मोत्सव बड़ी श्रद्धा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस उपलक्ष्य में संगीतमय श्री अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति मंदिर प्रमुख पं. मनोज उपाध्याय जी के सानिध्य एवं संघ अध्यक्ष पं. प्रेमनारायण तिवारी के साथ ही समिति सदस्यों की उपस्थिति में प्रातः काल 6 बजे हुई। यह जानकारी देते हुए संघ प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि संगीतमय श्री अखंड रामायण पाठ का वाचन मंदिर के सदस्यों द्वारा बड़ी श्रद्धा पूर्वक किया गया। गुरुवार प्रातः 4 बजें से श्री हनुमान जी का पंचामृत स्नान, अभिषेक, जन्म आरती एवं प्रातः 08 बजे मंदिर प्रमुख पं मनोज उपाध्याय के सानिध्य में हवन एवं विशेष महाआरती के पश्चात दोपहर 1 से 4 बजे तक भंडारा आयोजित हुआ। जिसमें कन्या पूजन एवं भोज पश्चात किशोर नगर रहवासी संघ सदस्यों, क्षेत्र महिला मंडलों की मातृशक्ति के साथ नगर की धर्म प्रेमी जनता ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भंडारा में प्रसादी ग्रहण की। इस दौरान प.प्रेमनारायण तिवारी, पं.कमलनाथ दुबे, श्रीमंदिर समिति अध्यक्ष मनोहर चंदानी, विधायक कंचन मुकेश तनवे, परमजीत सिंह नारंग, महापौर अमृता अमर यादव, चारूलता मंगल यादव, विष्णु संंतवानी, हीरालाल पटेल, शिवनारायण लाड़, आरके चौरे, श्री रितेश मिश्रा, आनंद चौरे, , सद्भावना मंच संस्थापक प्रमोद जैन, डॉ. जगदीशचंद्र चौरे, निर्मल मंगवानी, सुभाष मीणा, श्रीराम कुशवाहा, सुधीर साकल्ले, पं. राम उपाध्याय, सुखदेव अरझरे, मनीष साकल्ले, भरत व्यास, प्रदीप, सतीश तिवारी, राजेश यादव, अशोक माहेश्वरी, निक्की छाबड़ा, अनिल पालीवाल, गौरव चौहान, आशीष अग्रवाल, दुर्गेश तिवारी अनिल निमकर, जय ऋषि दुबे आदि सहित बड़ी संख्या में सदस्यगण मौजूद थे। वही किशोर नगर एलआईजी कॉलोनी स्थित श्री दुर्गा धाम दुर्गेश्वर हनुमान मंदिर में भी श्रीराम भक्त हनुमान जी का चोला पूजन पश्चात क्षेत्र की दुर्गा धाम महिला मंडल द्वारा भगवान श्री राम एवं पवन पुत्र महावीर हनुमान जी के भजनों की सुंदर संगीतमय प्रस्तुतियां दी गई एवं उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण हुआ। इसी तरह नवनिधी के दाता श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव बाबा बालकदास हिंगलाज वाटिका स्थित हनुमान मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह जानकारी देते हुए अंतर्राष्ट्रीय भावसार महासभा मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सचिव, मंदिर प्रमुख गणेश भावसार एवं सेवादार राजू भावसार ने बताया कि इस मौके पर पवनपुत्र श्री हनुमान जी का जन्म प्रगटोंत्सव प्रातः 5 बजे चौला श्रृंगार, प्रातः 6 बजे जन्म आरती एवं हवन के पश्चात सुंदरकांड संगीतमय आयोजन हुआ। भावसार महिला मंडल की मात्रृशाक्ति द्वारा 3 बजे से संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन हुआ। इस मौके पर डिम्पल पुनित चौरसिया, रोशनी विशाल शुक्ला, सत्यम सोनी, किरण धीमान, प्रशांत सोनी, रजत सोहनी, हरीश तिन्ना आदि सहित दूर-दूर से पहुंचे श्री राम भक्तों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।










