
मेयर इन काउंसिल की बैठक में विभिन्न विषयों पर हुआ विचार-विमर्श
खण्डवा//नगर पालिक निगम खंडवा में
महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव की अध्यक्षता में मेयर इन काउंसिल (MIC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम से संबंधित विभिन्न प्रशासनिक एवं वित्तीय विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक निर्णय लिए गए।
बैठक में महापौर के अतिरिक्त MIC के अध्यक्ष श्री अनिल विश्वकर्मा, सदस्य श्री राजेश यादव, श्री सोमनाथ काले, श्री विक्की भानवरे, श्री अनिल वर्मा, श्रीमती फिरोजा मार्शल, श्रीमती उषा दीना पवार तथा श्री आशीष चटकेले उपस्थित रहे। साथ ही निगम के उपायुक्त श्री एस.आर. सितोले एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे।
बैठक में वित्तीय वर्ष 2026–27 के नगर निगम बजट पर चर्चा की गई तथा इसे आगामी साधारण सभा में प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया। बजट पर अंतिम विचार-विमर्श एवं अनुमोदन के लिए साधारण सभा का आयोजन 30 मार्च को प्रस्तावित किया गया है।
इसके अतिरिक्त बैठक में अमृत 2.0 योजना अंतर्गत सीवरेज परियोजना के लिए मोबिलाइजेशन एडवांस की स्वीकृति, निगम के दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने से संबंधित प्रस्तावों तथा विभिन्न शाखाओं में पूर्व से कार्यरत अस्थायी श्रमिकों की वित्तीय वर्ष 2026–27 हेतु प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति के विषय पर भी चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए।









