
पीडित परिवारों से मिलकर विधायक छाया मोरै ने खाद्य सामग्री वितरीत की।
खंडवा पंधाना। विधानसभा क्षेत्र पंधाना के ग्राम जामली खुर्द के मामा फाल्या मे भीषण आग लग जाने से कई परिवार प्रभावित हुए जिनका सारा सामान जल गया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पीड़ितों के परिवारों से क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक छाया मोरै ने मुलाकात की एवं उन्हें
खाद्यान्न सामग्री भी वितरित की गई, तथा मौके से खंडवा कलेक्टर तथा एसडीएम से चर्चा कर नुकसानी का मुआवजा जल्द दिलाने ओर शासन स्तर से मदद तथा खाद्यान्न सामग्री देने हेतु चर्चा की। विधायक छाया मोरै ने कहा कि इस दुख की घड़ी में मैं और भाजपा पूरी तरह पीड़ित परिवारों के साथ खड़े है।












