अन्य खबरेउत्तर प्रदेशबदायूँ

बदायूं में दर्दनाक हादसा: बाइक सवार पिता-पुत्र की टक्कर, युवक की मौत

बदायूँ न्यूज

 

बदायूं में दर्दनाक हादसा: बाइक सवार पिता-पुत्र की टक्कर, युवक की मौत

बदायूं: एक दर्दनाक सड़क हादसे में इंटरमीडिएट के छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका पिता बुरी तरह घायल हो गया। हादसा उसहैत थाना क्षेत्र के अटैना गंगा पुल के पास हुआ, जब तेज रफ्तार बाइक सवार ने पिता-पुत्र की बाइक को टक्कर मार दी।

 

मृतक की पहचान 22 वर्षीय कौशल के रूप में हुई है, जो नगरिया अभय का रहने वाला था। वह अपनी बुआ के घर एटा के अलीगंज में मटुकिया देने गया था और वापस लौट रहा था। कौशल के पिता ब्रजपाल (45) गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।

 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी बाइक सवार की तलाश में जुटी है। कौशल की मौत से परिवार में मचा है कोहराम।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!