आरएसएस के 100 वर्षो की यात्रा पर बनी फिल्म शतक का आज होगा प्रदर्शन।
प्रशिक्षण वर्ग को लेकर भाजपा की कार्यशाला आज।
खंडवा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की यात्रा पर बनी फिल्म “शतक” को 27 फरवरी शुक्रवार को प्रातः 09:00 बजे खंडवा के अभिषेक सिनेमा में स्वयंसेवक मित्र मंडल साथ में देखेंगे। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि फिल्म शतक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा समाज सेवा और राष्ट्रीय निर्माण के लिए किए गए निस्वार्थ कार्यों को समर्पित है। यह व्रत चित्र संघ के प्रकल्प और आपदा प्रबंधन से उसमें जमीनी योगदान को विस्तार से इस फिल्म में दिखाया गया है इसमें दिखाया गया है कि कैसे साधारण स्वयंसेवक कठिन परिस्थितियों में भी नर सेवा ही नारायण सेवा के भाव को लेकर कार्य करते हैं। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि फिल्म शतक शुक्रवार को प्रातः 9:00 बजे अभिषेक सिनेमा गृह में दिखाई जाएगी इसमें निमाड़ संभाग के प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, जिले के प्रभारी अंबाराम कराडा, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के साथ जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता स्वयंसेवक इस फिल्म को देखेंगे।








