CHHATTISGARH

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े गृह ग्राम बीरपुर में नवनिर्मित शिव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल हुईं कलश यात्रा एवं वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ धार्मिक आयोजन

विकास कुमार सोनी

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े गृह ग्राम बीरपुर में नवनिर्मित शिव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल हुईं

कलश यात्रा एवं वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ धार्मिक आयोजन

सूरजपुर 11 फरवरी 2026/ मंत्री एवं भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने गृह ग्राम बीरपुर में नवनिर्मित शिव मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में सहभागिता कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के अंतर्गत प्रातः राम मंदिर, पासंग नाला से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कलश यात्रा शिव मंदिर परिसर तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। कार्यक्रम के दौरान भंडारे का आयोजन किया गया, वहीं रात्रि में भजन-कीर्तन के माध्यम से भक्तिमय वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी सौहार्द, एकता और आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने ग्रामवासियों को इस सफल एवं भव्य आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि नवनिर्मित शिव मंदिर ग्राम बीरपुर में आस्था और सांस्कृतिक चेतना का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

कार्यक्रम में विधायक श्री भूलन सिंह मरावी, पूर्व गृह मंत्री श्री रामसेवक पैकरा, श्री बाबूलाल अग्रवाल, श्री अनिल सिंह मेजर, श्री भीमसेन अग्रवाल, श्री अजय गोयल सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!