ताज़ा ख़बरें

भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष व अन्य पर एफआईआर दर्ज  .

Hardoi-Uttar.Pradesh

भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष व अन्य पर एफआईआर दर्ज 

.

पुलिसकर्मियों को धमकी व सरकारी कार्य मे बाधा उत्पन्न करने के आरोप में भीम आर्मी टीम पर मुकदमा दर्ज

 

#हरदोई। दुर्गागंज निवासी रिसेन्द्र की मौत के मामले को लेकर हुए हंगामे में भीम आर्मी जिलाध्यक्ष करन वर्मा व मीडिया प्रभारी रितेश समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में तहसील अध्यक्ष प्रेमपाल सहित कुल 7 नामजद तथा 10 से 15 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।

 

#बिलग्राम कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक अक्षय मलिक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि आरोपितों ने कानून व्यवस्था की स्थिति बिगाड़ने का प्रयास किया, सरकारी कार्य में बाधा डाली तथा पुलिसकर्मियों से अभद्रता की। पुलिस के अनुसार युवक की मौत के बाद आरोपितों ने शव को रोककर अंतिम संस्कार नहीं होने दिया और मौके पर हंगामा-बवाल किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए बिलग्राम पुलिस ने सभी आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Vivek.Kumar 

Trilok News-Hardoi

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!