
बड़ौद 2 फ़रवरी
देर रात हुई मूसलाधार बारिश से किसानों की बड़ी चिंताl
आगर जिले के बडौद क्षेत्र में उस समय किसानों की चिंता बढ़ गई जब अचानक तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। देर रात हुई मूसलाधार बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। किसान विक्रम सिंह आंजना, दीपक सिंह का कहना है कि तेज हवा के साथ हुई बारिश से गेहूं, चना व अन्य रबी फसलें कई स्थानों पर गिर गई हैं, जिससे उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
बारिश का पानी खेतों में भर जाने से फसल की जड़ों को नुकसान पहुंचने का खतरा भी बना हुआ है। खासकर जिन खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है, वहां फसल खराब होने की संभावना अधिक है। किसानों ने बताया कि यदि मौसम साफ नहीं हुआ और इसी तरह बारिश जारी रही तो नुकसान और बढ़ सकता है।
किसानों ने प्रशासन से फसल सर्वे कराकर नुकसान का आकलन कराने एवं राहत देने की मांग की है। वहीं कृषि विस्तार अधिकारी जगत डावर का कहना है कि बारिश के बाद खेतों से अतिरिक्त पानी की निकासी जल्द की जाए ताकि फसलों को होने वाले नुकसान को कुछ हद तक कम किया जा सके। क्षेत्र में असमय बारिश की जानकारी मिली है शाम तक अपडेट दिया जाएगा.









