
उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर जारी अनिश्चित कालीन हड़ताल का 38दिन पूरा हो गया। मालवीय मैदान में अपनी हड़ताल के समर्थन में 38दिन धरना दे रही आशा कर्मी आज भी डटी रही ।
धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जौली वैश्य ने कहा कि इतने दिन से आंदोलन जारी है पर सरकार सिर्फ आंदोलन को तोड़ने की साजिश के अलावा कुछ नहीं कर रही है। उसे अब तक भी समझ नहीं आया कि बिना समस्याओं का समाधान किए आंदोलन खत्म नहीं होगा।
जौली वैश्य ने कहा कि 22जनवरी को अम्बेडकर की प्रतिमा तक मार्च निकालकर बहरी हो गई सरकार को संविधान की प्रस्तावना की याद दिलाएंगे कि सरकारें जनता के द्वारा जनता के लिए बनती हैं , आज जनता के बजाय भ्रष्ट्राचारियों, धन कुबेरों के हित साधन हमारे संविधान के विरुद्ध है।
उन्होंने सभी का आह्वान किया कि कल बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा पर पहुंचने के लिए समय से बड़ी संख्या में आशा कर्मी और सामाजिक कार्यकर्ता सहित सभी प्रबुद्ध जन पहुंचें।
आज कार्यक्रम की नंदिनी , हेमपुष्पा, संसारवती , नीलम , किरण , रूपवती , रूपा , विमला , ने भी संबोधित किया।













