अन्य खबरेउत्तर प्रदेशकुशीनगर

आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर कुशीनगर में विशाल हिंदू महासभा, हजारों ने लिया राष्ट्र-संस्कृति रक्षा का संकल्प

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को जनपद कुशीनगर के नगर पंचायत सुकरौली स्थित नेहरू इंटर कॉलेज परिसर में एक विशाल हिंदू महासभा का भव्य आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में क्षेत्र भर से हजारों की संख्या में हिंदू समाज के लोग एकत्र हुए और राष्ट्र, धर्म तथा भारतीय संस्कृति की रक्षा का संकल्प लिया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को जनपद कुशीनगर के नगर पंचायत सुकरौली स्थित नेहरू इंटर कॉलेज परिसर में एक विशाल हिंदू महासभा का भव्य आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में क्षेत्र भर से हजारों की संख्या में हिंदू समाज के लोग एकत्र हुए और राष्ट्र, धर्म तथा भारतीय संस्कृति की रक्षा का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्यूएनियन हाटा के चेयरमैन एवं नेहरू इंटर कॉलेज के प्रबंधक विवेक सिंह उर्फ बंटी भैया ने की। महासभा में ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कुशीनगर की जिला संयोजिका श्रीमती मीरा जी, श्रद्धेय संत समांशकर शास्त्री जी तथा गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक श्री रमेश जी (भाई साहब) मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन करुणा निधान मिश्र ने किया।
महासभा का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद वंदे मातरम् और जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया।
मुख्य वक्ता रमेश जी ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा कि हिंदू समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, संस्कार और सेवा भावना में निहित है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पिछले 100 वर्षों से समाज को संगठित कर राष्ट्र निर्माण के कार्य में जुटा हुआ है और आने वाले समय में युवाओं की भूमिका और भी निर्णायक होगी।

oplus_0
इस अवसर पर कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे, जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय, हाटा विधायक मोहन वर्मा, पूर्व विधायक पवन केडिया, नगर पंचायत अध्यक्ष राजनीति कश्यप, सुकरौली ब्लॉक प्रमुख रंजन पासवान, मोतीचक ब्लॉक प्रमुख अर्चना प्रदीप, सुकरौली ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र पासवान, युवा नेता रविश सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में युवाओं, मातृशक्ति, बुजुर्गों, व्यापारियों और किसानों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत गीतों और नारों ने वातावरण को ऊर्जा से भर दिया। अंत में आयोजकों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए हिंदू समाज से संगठित रहकर सेवा, संस्कार और समर्पण के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। यह आयोजन पूरे क्षेत्र में सामाजिक एकता और राष्ट्रभक्ति का प्रेरक संदेश देकर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!