
ओस्टियोपैथी से नैसर्गिक इलाज उपलब्ध कराना रोटरी की उपलब्धि है, ,,महापौर अमृता यादव,,

रोटरी क्लब द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर संपन्न।
खंडवा। रोटरी क्लब खंडवा निमाड़ के द्वारा स्थानीय तापड़िया गार्डन में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शनिवार को तापडीया गार्डन में किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर अमृता अमर यादव शामिल हुई। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि क्लब के अध्यक्ष सुशील मंडलोई व अन्य पदाधिकारी ने महापौर अमृता यादव स्वास्थ्य शिविर में भाग लेने वाले डॉक्टरों का स्वागत अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए महापौर अमृता यादव ने बिना दवाई और बिना शल्य चिकित्सा के स्वास्थ्य लाभ की इस पद्धति की तारीफ करते हुए कहा इसका लाभ शहर के अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचना चाहिए। साथ ही उन्होंने रोटरी क्लब खंडवा निमाड़ के वॉटर ए टी एम हेतु यथा शीघ्र उपयुक्त स्थान उपलब्ध करवाने हेतु आश्वस्त भी किया।
दिल्ली से ओस्टियोपैथ प्रणव बिल्लौरे ने पहले सत्र में नई चिकित्सा पद्धति ओस्टियोपैथी के बारे में उपस्थित नागरिकों के साथ जानकारी साझा की।इसके पश्चात एक मरीज के माध्यम से डेमो दिया।
भारत सरकार की विधिक सलाहकार एवं अधिवक्ता सुश्री ऊर्जा पांडे ने भी उपस्थित जनों को संबोधित किया। कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सुनील जैन ने बताया की अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष सुशील मंडलोई, उपाध्यक्ष अमीन खान,राजश्री शर्मा और शैलजा बिल्लौरे ने किया। कार्यक्रम में रोटरी गतिविधियों। की जानकारी लोकेश झंवर ने दी। संचालन इस शिविर के संयोजक गोविंद शर्मा ने किया। आज प्रथम दिवस सोलह मरीजों को देखा गया 18 जनवरी को भी पूर्व पंजीकृत बीस मरीजों से स्वास्थ्य विमर्श किया जायेगा।











