
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह जनवरी 2026 के क्रियान्वयन में यातायात पुलिस द्वारा एमएलबी स्कूल मे स्कूल के बच्चों को किया गया जागरूक

खंडवा, 13 जनवरी 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन में दिनांक 13.01.2026 को जिला खंडवा यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले में चलाए जा रहे यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल कुमार राय, थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक देवेन्द्रसिंह परिहार, सूबेदार धर्मेन्द्रसिह गौर व यातायात स्टाफ द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्य.विद्यालय खंडवा में करीबन 300 बच्चों को यातायात नियमो का पाठ पढ़ाया, जिसके अंतर्गत वाहन से संबंधित कागजात जैसे रजिस्ट्रेशन, फिटनेस, बीमा, लाइसेंस सम्बंधित कागजात साथ में रखें, नो पार्किंग, नो एन्ट्री में वाहन ना ले जाएं एवं आवश्यक रूप से टू व्हीलर, फोर व्हीलर चलाते समय हेलमेट, सीटबेल्ट का उपयोग करे व साथ ही अपने परिवार को भी इसकी जानकारी दें,ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
जागरुकता के साथ साथ थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक देवेन्द्रसिंह परिहार, सूबेदार धर्मेन्द्र गौर, सूबेदार नितिन निंगवाल, सउनि विश्वास वानखेडे, सउनि रामेश्वर कंसाना, सउनि गजेन्द्रसिंह पवार एवं यातायात टीम द्वारा यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले 70 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई और समन शुल्क 40,500/- रुपए वसूल किया गया, जिसमे हेलमेट, सीटबेल्ट, ओवर स्पीड एवं अन्य धाराओं के चालान बनाये गये एवं सभी को समझाईस दी गई।
इस प्रकार अभियान के माध्यम से न केवल विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई बल्कि नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई कर समाज में सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा का संदेश भी दिया गया।











