ताज़ा ख़बरें

क्षेत्र में विकास की बात सिर्फ भाजपा के साथ ही हो सकती है, ,,सांसद श्री पाटिल,,

तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर में आधुनिक सुलभ शौचालय एवं स्वर्ग रथ का हुआ लोकार्पण।

क्षेत्र में विकास की बात सिर्फ भाजपा के साथ ही हो सकती है, ,,सांसद श्री पाटिल,,

तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर में आधुनिक सुलभ शौचालय एवं स्वर्ग रथ का हुआ लोकार्पण।

सांसद विधायक ने योजनाओं के चेक हितग्राहियों को बांटे।

खंडवा ओंकारेश्वर।। विकास की बात सिर्फ भाजपा के साथ ही हो सकती है,हम जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं,आज आप सब देख रहे हैं कि तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर में लगातार विकास की गंगा बह रही है। केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार द्वारा विकास कार्य किया जा रहे हैं, साथ ही जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जन-जन को
योजनाओ का लाभ प्राप्त हो रहा है, यह बात सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में विकास कार्यो के लोकार्पण के अवसर पर कही। पाटिल ने कहा कि भाजपा की हमारी सरकार सबका साथ सबके विश्वास के साथ कार्य कर रही है। करोडो रुपए की योजनाएं तीर्थ नगरी में हमारी सरकार की देन है और यह कार्य लगातार चल रहा है। समाजसेवी और प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि नगर परिषद ओंकारेश्वर द्वारा विकास की इबारत लिखते हुए पुराने बस स्टैंड पर हुए एक भव्य समारोह में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक नारायण पटेल, परिषद अध्यक्ष मनीषा प्रकाश परिहार, राव पुष्पेंद्र सिंह श्याम सिंह मौर्य दशरथ कलमें तथा अन्य जनप्रतिनिधियों के सानिध्य में आयोजित हुआ। आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को चेक वितरिण एवं नाविकों को नाव_लाइसेंस वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही साथ श्रद्धालुओं एवं नगर वासियों के उपयोग हेतु आधुनिक सुलभ काम्प्लेक्स के लोकार्पण के साथ स्वर्ग रथ को सेवा के लिए समर्पित किया। विधायक नारायण पटेल ने भी विकास कार्यों के लिए ओंकारेश्वर क्षेत्र वासियों को शुभकामना दी।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा प्रकाश परिहार , समस्त पार्षदगण, देवेश पुरोहित के साथ ही भाजपा के सभी सम्माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!