ताज़ा ख़बरें

जिला अस्पताल में ईको कार्डियोग्राफी मशीन की सुविधा उपलब्ध

खास खबर

जिला अस्पताल में ईको कार्डियोग्राफी मशीन की सुविधा उपलब्ध
खण्डवा , श्री दादाजी धूनीवाले जिला चिकित्सालय के पुराने भवन स्थित कक्ष क्रमांक 12 में ईको कार्डियोग्राफी मशीन की सुविधा उपलब्ध है। सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल ने बताया कि ईको कार्डियोग्राफी मशीन से हृदय रोगियों की बीमारी का तुरंत पता लगाकर उपचार किया जा रहा है। इस जांच मशीन से दिल की मांसपेशियों में हुई क्षति का पता लगाया जा सकता है तथा बीमारी से हुई क्षति को पहचानने में मदद मिलती है। इस मशीन से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर्स सही उपचार कर पाते हैं। जिला चिकित्सालय में पिछले 1 माह में लगभग 15 मरीजों की जांच इस मशीन के माध्यम से कर उनका उपचार किया गया है।
जिला अस्पताल की ईको स्पेशलिस्ट डॉ. दीपशिखा इवने ने बताया कि बुधवार को कुल 6 मरीजों की गई जांच की गई। भगवानपुरा ब्लॉक पंधाना निवासी मणिबाई पति रेवाशंकर उम्र 55 वर्ष जो फीमेल मेडिकल वार्ड में भर्ती थी। मणिबाई को लगभग पिछले 1 वर्ष से सांस लेने में तकलीफ थी। एम.डी. मेडिसिन डॉ. अंजलि जायसवाल द्वारा महिला की लिवर, किडनी, ट्रोपोनिन, ई.सी.जी. एवं अन्य जांच कराई गई। ई.सी.जी. की रिपोर्ट में हार्ट की धड़कन बढ़ी हुई थी। साथ में माइनर अटैक के लक्षण थे। ईको कार्डियोग्राफी की जांच करने पर पाया गया कि हृदय के वाल्व में सिकुड़न है। मणिबाई को हृदय की सर्जरी के लिए इंदौर रेफर के लिए समझाइश दी गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!